Mukhyamantri Vivah Shagun yojana 2022, Benefits Of Mukhyamantri Vivah Shagun yojana 2022, Application Process of Mukhyamantri Vivah Shagun yojana 2022

आज भी हरियाणा राज्य में ऐसे बहुत से गरीब लोग रहते हैं जो अपनी बेटियों की शादी नहीं कर पाते हैं क्योंकि पैसे की कमी के कारण यह अपनी बेटी के लिए अच्छा लड़का भी नहीं ढूंढ पाते हैं। बेटियों की शादी को सफलतापूर्वक करवाने के लिए ही हरियाणा सरकार ने एक महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत की है जिसका नाम Mukhyamantri Vivah Shagun yojana 2022 हैं। आगे हम आपको इस योजना की संपूर्ण जानकारी देंगे ताकि हर एक गरीब परिवार की बेटी इस योजना का लाभ ले सकें।

Mukhyamantri Vivah Shagun yojana 2022 In Hindi

केंद्र और राज्य सरकार की ओर से देश के किसानों सहित अन्य नागरिकों के लिए कई लाभकारी योजना चलाई जाती है, हरियाणा सरकार ने भी एक ऐसी ही योजना की शुरुआत की है, जिसका नाम Mukhyamantri Vivah Shagun yojana 2022 हैं।

यह योजना हरियाणा की बेटियों के लिए काफी लाभकारी है। इस योजना के तहत बेटी के विवाह पर राज्य सरकार की ओर से शगुन के रूप में 71000 रुपए कन्यादान में दिए जाते हैं। जिससे कि गरीब कन्याएं अपने विवाह के समय पर अपना गुजारा कर सकें।

पहले Mukhyamantri Vivah Shagun yojana 2022 के तहत कन्या को 51000 रुपए की सहायता राशि दी जाती थी लेकिन अब मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि को 51000 से बढ़ाकर 71000 रुपए कर दिया गया है।

Objectives Of Mukhyamantri Vivah Shagun yojana 2022 In Hindi

● Mukhyamantri Vivah Shagun yojana 2022 बालिकाओं का सम्मान करने और गरीब परिवारों की लड़कियों की मदद करने के लिए हरियाणा सरकार के द्वारा शुरू की गई है।

● इसके अलावा इस योजना का मुख्य उद्देश्य विधवाओं महिलाओ और अनाथ बालिकाओं की बेटियों की शादी सुरक्षित ढंग से संपन्न कराना है।

● Mukhyamantri Vivah Shagun yojana 2022 के तहत बेटियों की शादी में होने वाले उत्सव के खर्च में हरियाणा सरकार द्वारा अनुदान दिया जाता है।

● इस योजना के द्वारा हरियाणा सरकार का उद्देश्य यह है, कि वह प्रदेश की सभी गरीब बेटियों की शादी में धनराशि का सहयोग करते हुए उनकी आर्थिक सहायता करें।

● राज्य सरकार की ओर से इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य गरीब और आर्थिक रुप से कमजोर परिवार की मदद करना है।

Benefits Of Mukhyamantri Vivah Shagun yojana 2022 In Hindi

● Mukhyamantri Vivah Shagun yojana 2022 के जरिए सरकार बेटी की शादी के खर्चे के लिए माता-पिता को आर्थिक मदद देती है। इस योजना के जरिए सरकार के द्वारा 71 हजार रुपये की सहायता राशि लड़की के माता-पिता को दी जाती है।

● बेटियों को बढ़ावा देने और उनके जन्म से लेकर पढ़ाई और फिर शादी के खर्चे के लिए हरियाणा सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है,यह हरियाणा सरकार की तरफ से एक बहुत ही अच्छी पहल है अगर आप भी अपने बेटी की शादी के खर्चे को लेकर चिंतित रहते हैं,तो आप सरकार की इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

● Mukhyamantri Vivah Shagun yojana 2022 को सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए चलाया गया है इस स्कीम से अनुसूचित जाति (SC), जनजाति (ST) और टपरीवास समुदाय के लोगों को अतिरिक्त लाभ मिलने वाला है। इस योजना के द्वारा इन समुदाय के लोगों को बेटी की शादी के वक्त सरकार द्वारा 71 हजार रुपये की आर्थिक मिलती है।

● Mukhyamantri Vivah Shagun yojana 2022 का लाभ उठाने के लिए आपके पास हरियाणा का निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।

● सरकार ने गरीब कन्याओं के लिए जीवन यापन करने वाली अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और टपरीवास‌ समुदाय की लड़कियों की शादी के लिए शगुन के तौर पर मिलने वाली राशि में 21000 की बढ़ोतरी कर दी गई है।

● Mukhyamantri Vivah Shagun yojana 2022 के तहत विधवा महिलाओं की कन्याओं के लिए सहायता राशि उनकी बेटी की शादी के समय पर दी जाती है, इसमें सहायता राशि 51,000 रुपए की है। इसमें 46,000 रुपए की धनराशि शादी के समय और बाकी की धनराशि शादी के पंजीकरण होने के बाद दी जाती है। पंजीकरण कराने के छह महिने के अंदर यह राशि मिलती है।

Important Documents For Mukhyamantri Vivah Shagun yojana 2022 In Hindi

मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना में आवेदन के लिए Important Documents.

• हरियाणा राज्य का मूल निवास प्रमाण-पत्र
• लडक़े और लडक़ी का जन्म प्रमाण पत्र
• जाति प्रमाण पत्र
• नवविवाहित जोड़े शादी प्रमाण पत्र
• लडक़े और लडक़ी दोनों का आधार कार्ड
• बैंक के खाते की फोटो कॉपी
• राशन कार्ड

Haryana Saksham Yojana 2022 – Read Here

Application Process Of Mukhyamantri Vivah Shagun yojana 2022 In Hindi

• जो भी गरीब परिवार अपनी बेटी की शादी के लिए Mukhyamantri Vivah Shagun yojana 2022 के तहत आवेदन करना चाहते हैं, तो वह इस योजना में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

• Mukhyamantri Vivah Shagun yojana 2022 के तहत केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाते हैं। इसलिए जो कोई भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें ऑनलाइन आवेदन ही करना होता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको Saral Portal पर जाकर अपना पंजीकरण / रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

• ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऊपर बताए गए आवश्यक दस्तावेजों को अपने पास रखे।

• उसके बाद ही किसी सीएससी सेंटर पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं और इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।