Haryana Saksham Yojana 2022, Benefits Of Haryana Saksham Yojana 2022, Eligibility For Haryana Saksham Yojana 2022, Application Process Of Haryana Saksham Yojana 2022

हरियाणा राज्य में बेरोजगारी दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है जिस वजह से बेरोजगार युवाओं का मनोबल भी टूट रहा हैं। आज के समय में ऐसे लाखों छात्र हैं जिन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की हुई है परंतु उसके बावजूद भी वह बेरोजगार हैं ऐसा केवल इसीलिए हैं। क्योंकि धीरे-धीरे करके करप्शन भी बढ़ता जा रहा है जिस वजह से नौकरी केवल उन्हीं को मिल पाती है जिनकी अच्छी जानकारी हैं।

इसके अलावा आप रोजाना न्यूज़ देखते होंगे जिनमें आपको कई बार यह खबर भी मिलती होगी कि, बहुत से बेरोजगार युवा तो परेशान होकर आत्महत्या ही कर लेते हैं। इसी समस्या को देखते हुए Saksham Yojana 2022 की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से हरियाणा राज्य में से बेरोजगारी को पूरी तरह से मिटाने की कोशिश की जाएगी। आगे हम आपको Haryana Saksham Yojana 2022 की संपूर्ण जानकारी देते हैं ताकि हर एक बेरोजगार को पता चल सके कि वह किस प्रकार इस योजना का लाभ ले सकता है।

Haryana Saksham Yojana 2022 In Hindi

• Haryana Saksham Yojana 2022 की शुरुआत महाराणा राज्य के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा की गई है। इस योजना के माध्यम से intermediate, Graduation व Post Graduation कर चुके बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाता हैं।

• जिन युवाओं ने 12वीं कक्षा की हुई है तो उन्हें 1000 रुपए, ग्रेजुएट किए हुए बेरोजगार उम्मीदवारों को 1500 रुपए बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाता है। जबकि Post Graduation किए हुए उम्मीदवारों को 3000 रुपए बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाता है।

• हरियाणा राज्य में Saksham Yojana 2022 के तहत बेरोजगारी भत्ता केवल उन्हीं बेरोजगार उम्मीदवारों को दिया जाता है जो कि 1 महीने में 100 घंटे या 1 दिन में 4 घंटे काम करते हैं। अब से पहले तो काम करना अनिवार्य नहीं था लेकिन अब 1 दिन में 4 घंटे काम करना अनिवार्य है।

• Haryana Saksham Yojana 2022 के माध्यम से काम करने पर ग्रेजुएट युवाओं को तो, कुल मिलाकर 7500 रुपए दिए जाते हैं जबकि पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को 9000 रुपए दिए जाते हैं।

Benefits Of Haryana Saksham Yojana 2022

• Haryana Saksham Yojana का सबसे बड़ा फायदा तो यही है कि, अब धीरे-धीरे करके हरियाणा राज्य में से बेरोजगारी दर काफी जल्दी कम हो जाएगी। इसी वजह से हरियाणा राज्य दूसरे राज्यों की तरह ही तरक्की कर पाएगा।

• हरियाणा राज्य में जितने भी बेरोजगार युवा नौकरी ना मिल पाने के कारण काफी ज्यादा परेशान हैं तो उनकी परेशानी दूर हो जाएगी, क्योंकि उन्हें बेरोजगारी भत्ते के साथ-साथ रोजगार भी दिया जाएगा और रोजगार के पैसे उन्हें अलग से दिए जाएंगे।

• Haryana Saksham Yojana 2022 का लाभ 3 वर्षों तक लिया जा सकता है।

Eligibility For Haryana Saksham Yojana 2022

• Haryana Saksham Yojana 2022 का लाभ लेने के लिए बेरोजगार युवा केवल हरियाणा राज्य के मूल निवासी होने चाहिए।

• जिन उम्मीदवारों ने 12वीं, ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन की हुई है, तो केवल वही इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

• हरियाणा सक्षम योजना 2022 का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 21 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

• जिन परिवारों की वार्षिक आय 3 लाख रुपए से अधिक नहीं है, तो केवल वही Haryana Saksham Yojana 2022 का लाभ ले सकते हैं।

• इस योजना का लाभ लेने वाला व्यक्ति पूरी तरह से बेरोजगार होना चाहिए। यदि वह खुद का कोई व्यवसाय करता है या फिर नौकरी करता है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

Haryana Labour Death Assistance Scheme 2022 – Read Here

Important Documents For Haryana Saksham Yojana 2022

• आवेदक का आधार कार्ड
• परिवार का
• आय प्रमाण पत्र
• शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र
• पैन कार्ड
• वोटर आईडी कार्ड
• पासपोर्ट साइज फोटो
• बैंक खाता विवरण
• ईमेल आईडी

Application Process of Haryana Saksham Yojana 2022

• हरियाणा राज्य में रहने वाले जो भी बेरोजगार युवा Haryana Saksham Yojana का लाभ लेना चाहते हैं, तो उन्हें सक्षम हरियाणा की Official Website पर जाना होगा।

• अब आपको सक्षम युवा के विकल्प पर क्लिक करना है। यहां पर आपको अपने आप को रजिस्टर करके लॉगइन आईडी और पासवर्ड प्राप्त कर लेना हैं।

• अब लोगिन करने के बाद आपको आगे बढ़ना है और सभी जानकारियों को भरकर जरूरी दस्तावेज यहीं पर अपलोड कर देने हैं।

• इस प्रकार हर एक उम्मीदवार हरियाणा सक्षम योजना 2022 के तहत Online Apply कर सकते हैं।

• यदि आप Haryana Saksham Yojana 2022 के तहत स्वयं आवेदन नहीं कर पा रहे हैं, तो आप किसी भी जनसेवा केंद्र के माध्यम से सक्षम योजना का लाभ उठा सकते हैं।