Haryana Chirag Yojana 2022, Eligibility For Haryana Chirag Yojana 2022, Application process of Haryana Chirag Yojana 2022

हरियाणा सरकार के द्वारा अपने राज्य के गरीब बच्चों के लिए पहले भी बहुत सी योजनाओं की शुरुआत की गई हैं। क्योंकि आज भी हरियाणा राज्य में ऐसे लाखों गरीब बच्चे हैं जो सरकारी स्कूलों की जगह पर निजी स्कूलों में पढ़ना चाहते हैं और वह पढ़ाई में भी काफी ज्यादा अच्छे हैं। परंतु इस प्रकार के बच्चे पैसे की कमी के कारण निजी स्कूलों से पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए Haryana Chirag Yojana 2022 की शुरुआत की गई हैं।

इस योजना के माध्यम से हरियाणा राज्य के सभी गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इससे वह पढ़ लिख कर आसानी से गरीबी रेखा से भी बाहर निकल सकेंगे। आगे हम आपको Haryana Chirag Yojana 2022 की संपूर्ण जानकारी देते हैं।

Haryana Chirag Yojana 2022 In Hindi

• Haryana Chirag Yojana की शुरुआत हरियाणा सरकार के द्वारा उन बच्चों के लिए की गई हैं जो कि निजी स्कूल में पढ़ना तो चाहते हैं परंतु पैसे की कमी के कारण नहीं पढ़ पाते हैं।

• इस योजना के द्वारा निजी विद्यालयों में दूसरी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्रों को दाखिले दिए जाएंगे। Chirag Yojana 2022 की शुरुआत केवल गरीब बच्चों के लिए ही की गई है इसीलिए कुछ योग्यताएं भी रखी गई है। जो छात्र योग्य होंगे तो केवल वहीं निजी स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Objectives of Haryana Chirag Yojana 2022

• Haryana Chirag Yojana 2022 को शुरू करने के पीछे केवल यही उद्देश्य है कि, जो गरीब बच्चे पैसे की कमी के कारण अच्छे स्कूलों से पढ़ाई नहीं कर पाते हैं तो वह अब अच्छी पढ़ाई कर सकें।

• इस बात को हम सभी जानते हैं कि ऐसे लाखों बच्चे हैं जो गरीब होने के बावजूद भी पढ़ाई में बहुत ही ज्यादा अच्छे होते हैं। परंतु उन्हें अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ती हैं या फिर उनके माता-पिता ही उनकी पढ़ाई का खर्चा नहीं उठा पाते हैं।

• अब हरियाणा राज्य में ऐसा बिल्कुल भी नहीं होगा, क्योंकि इस योजना के माध्यम से पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने वाला हर एक छात्र दूसरी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक निजी विद्यालयों में दाखिला ले सकेगा।

Chirag Yojana 2022 के तहत, छात्रों को कितनी राशि दी जाएगी ?

• Haryana Chirag Yojana 2022 के माध्यम से दूसरी से 5वीं कक्षा में पढ़ाई करने वाले छात्रों को 700 रुपए, 6वीं कक्षा 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रो को 900 रुपए व 9वीं से 12वीं तक की कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों को 1100 रुपए हर महीने दिए जाएंगे।

• इस योजना के तहत छात्रों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता केवल पढ़ाई के लिए ही हैं। इसीलिए यह राशि सीधे विद्यालय को ही दी जाएगी ताकि कोई भी व्यक्ति इस राशि का उपयोग पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य कामों में ना कर सकें।

Benefits of Haryana Chirag Yojana 2022

• Haryana Chirag Yojana 2022 का सबसे बड़ा फायदा तो यही है कि, आप और आर्थिक रुप से कमजोर बच्चे भी निजी स्कूलों में मुफ्त में शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

• जब गरीब बच्चे मुफ्त में निजी स्कूलों के माध्यम से शिक्षा प्राप्त करेंगे, तो उसके बाद वह अपने परिवार के दूसरे सदस्यों को भी पढ़ाई-लिखाई में मदद करके उन्हें गरीबी रेखा से बाहर निकाल सकेंगे।

• अब हरियाणा राज्य में इस योजना की सहायता से पढ़ने वाले बच्चों की गिनती में भी बढ़ोतरी होगी जिससे राज्य काफी जल्दी ही तरक्की कर सकेगा।

• अब Haryana Chirag Yojana 2022 की सहायता से बच्चे पूरी तरह से आत्मनिर्भर बन जाएंगे। छात्रों को अपनी पढ़ाई के खर्चे के लिए किसी भी अन्य व्यक्ति पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

Eligibility For Haryana Chirag Yojana 2022

• जिन छात्रों के अभिभावक Haryana Chirag Yojana 2022 के तहत अपने बच्चों को निजी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त करवाना चाहते हैं, तो उनके परिवार की वार्षिक आय 1,80,000 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।

• Haryana Chirag Yojana 2022 के तहत आवेदन करने वाला छात्र और उसके अभिभावक हरियाणा राज्य के मूल निवासी होने चाहिए।

• इस योजना के माध्यम से केवल दूसरी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक निजी स्कूलों में दाखिला लिया जा सकेगा।

• यदि किसी छात्र के परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी पर है। या फिर वह आयकर भरता है तो वह इस योजना का पात्र नहीं है।

Documents For Haryana Chirag Yojana 2022

Haryana Chirag Yojana 2022 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए जैसे कि –

• छात्रों का आधार कार्ड
• माता-पिता की आय का प्रमाण पत्र
• पासपोर्ट साइज फोटो
• मूल निवास प्रमाण पत्र

LIC Aam Aadmi Bima Yojana 2022 – Read Here

Application Process of Haryana Chirag Yojana 2022

• हरियाणा राज्य के जो भी अभिभावक Haryana Chirag Yojana 2022 के तहत अपने बच्चों का दाखिला करवाना चाहते हैं, तो वह अपने नजदीकी किसी भी CSC Center के माध्यम से इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।

• सीएससी सेंटर के माध्यम से आवेदन करने के लिए आपको अपने बच्चे और अपने से संबंधित दस्तावेज लेकर सीएससी सेंटर पर जाना होगा। फिर वहीं से आप आसानी से आवेदन कर पाएंगे।

• इसके अलावा आप Haryana Chirag Yojana 2022 की Official Website के माध्यम से भी आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।