Punjab Ghar Ghar Rojgar Yojana 2022, Eligibility For Punjab Ghar Ghar Rojgar Yojana 2022, Application Process of Punjab Ghar Ghar Rojgar Yojana 2022

पंजाब सरकार के द्वारा अपने राज्य के लोगों के लिए बहुत सी योजनाओं की शुरुआत की गई है ताकि राज्य के लोगों को किसी भी प्रकार की तकलीफ ना हों। आज के समय में बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है इसी वजह से पंजाब राज्य में भी हजारों युवा ऐसे हैं जो उच्च शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात ही पूरी तरह से बेरोजगार हैं।

इसीलिए इस प्रकार के युवाओं के लिए पंजाब सरकार के द्वारा Punjab Ghar Ghar Rojgar Yojana 2022 की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से पंजाब राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा। इसके बाद युवाओं को नौकरी प्राप्त करने में किसी भी तरह की परेशानी ही नहीं होगी। हम आपको Punjab Ghar Ghar Rojgar Yojana 2022 की संपूर्ण जानकारी देते हैं।

Punjab Ghar Ghar Rojgar Yojana 2022 In Hindi

• Punjab Ghar Ghar Rojgar Yojana 2022 मुख्य तौर पर पंजाब राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए शुरू की गई हैं, जो कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी रोजगार प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। यह एक रोजगार तथा कौशल प्रशिक्षण योजना हैं जिसके अंतर्गत राज्य के युवाओं को Ghar Ghar Rojgar Portal पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा तभी उन्हें नौकरी मिल सकेंगी।

• जब Punjab Ghar Ghar Rojgar Yojana 2022 के तहत राज्य के बेरोजगार युवा पंजीकरण कर लेंगे, तो उन्हें सभी सरकारी नौकरियों की सूची प्राप्त होती रहेगी। साथ ही निजी नौकरियों की सूची भी प्राप्त होती रहेगी जिसमें वह अपनी इच्छा के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

इस साल 22 स्थानों पर लगाए जाएंगे, रोजगार मेले

• Punjab Ghar Ghar Rojgar Yojana 2022 के अंतर्गत घर घर रोजगार पोर्टल पर 4,500 से भी अधिक कंपनियां पंजीकृत हैं। जबकि 8 लाख से भी अधिक नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया हुआ है ताकि उन्हें नौकरियां मिल सकें।

• Punjab Ghar Ghar Rojgar Yojana 2022 को लेकर हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री जी के द्वारा यह सूचना दी गई है कि, राज्य के सरकारी एवं निजी संस्थानों को मिलाकर अलग-अलग 22 स्थानों पर रोजगार मेले लगाए जाएंगे। इस रोजगार मेले की सहायता से पंजाब राज्य के बेरोजगार युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी। इसी वजह से पंजाब राज्य में बेरोजगारी दर भी काफी हद तक कम हो सकेगी।

Objectives of Punjab Ghar Ghar Rojgar Yojana 2022

Punjab Ghar Ghar Rojgar Yojana का मुख्य उद्देश्य पंजाब राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देना है क्योंकि पंजाब राज्य में बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है जिस वजह से राज्य के युवाओं का हाल बेहाल हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है ताकि सभी बेरोजगार अपना पंजीकरण करवा कर आसानी से अपनी इच्छा के अनुसार नौकरी प्राप्त कर सकें।

Benefits of Ghar Ghar Rojgar Yojana 2022 in Hindi

• Punjab Ghar Ghar Rojgar Yojana 2022 का सबसे बड़ा फायदा तो यही है कि, अब पंजाब राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। इसी वजह से राज्य में बेरोजगारी दर कम होगी और राज्य आसानी से तरक्की कर सकेगा।

• इस योजना के माध्यम से धीरे-धीरे करके राज्य के हर एक बेरोजगार को रोजगार मिल जाएगा। इसी वजह से बेरोजगार युवाओं की चिंता भी खत्म हो जाएगी।

• इस योजना के माध्यम से विभिन्न संस्थानों में रोजगार मेले लगाए जाएंगे। इनकी सहायता से बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिल सकेगी।

• पंजाब सरकार के द्वारा Punjab Ghar Ghar Rojgar Yojana 2022 के तहत यह लक्ष्य निर्धारित किया गया है कि, इस साल 800 से भी अधिक प्लेसमेंट शिविर का आयोजन करवाया जाएगा। इसके माध्यम से डेढ़ लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

• Punjab Ghar Ghar Rojgar Yojana 2022 के माध्यम से युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर रोजगार प्रदान किया जाएगा। जिन युवाओं ने उच्च शिक्षा प्राप्त की हुई हैं, तो उन्हें काफी अच्छा रोजगार मिल सकेगा।

Eligibility For Punjab Ghar Ghar Rojgar Yojana 2022

• Punjab Ghar Ghar Rojgar Yojana 2022 के अंतर्गत आवेदन करने वाले बेरोजगार युवा केवल पंजाब राज्य के स्थाई निवासी होने चाहिए। यदि अन्य राज्य के बेरोजगार पंजाब में रहते हैं तो इस प्रकार के उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते हैं।

• इस योजना के अंतर्गत केवल बेरोजगार युवा ही पात्र हैं। यदि कोई युवा प्राइवेट नौकरी करते हैं या फिर किसी तरह का खुद का व्यवसाय करते हैं, तो वह Punjab Ghar Ghar Rojgar Yojana 2022 के तहत आवेदन नहीं कर सकते हैं।

Important Documents For Punjab Ghar Ghar Rojgar Yojana 2022

• आवेदक का आधार कार्ड
• पैन कार्ड
• मूल निवास प्रमाण पत्र
• शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र
• अनुभव होने की स्थिति में अनुभव प्रमाण पत्र
• पासपोर्ट साइज फोटो

Haryana Chirag Yojana 2022 – Read Here

Application Process of Punjab Ghar Ghar Rojgar Yojana 2022

पंजाब राज्य के जो भी उम्मीदवार Punjab Ghar Ghar Rojgar Yojana 2022 के तहत आवेदन करना चाहते हैं, तो वह Official Website के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। या फिर आप सभी किसी भी जन सेवा केंद्र के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।