मीका के गले में वरमाला डालेगी उमर रियाज की गर्लफ्रेंड?

सिंगर मीका सिंह इन दिनों शादी करने निकले हैं। नेशनल टीवी पर मीका सिंह अपनी दुल्हनिया तलाश रहे हैं।

देश के कोने कोने से लड़कियां मीका सिंह से शादी करने पहुंची हैं।

यही वजह है जो 'स्वयंवर मीका दी वोटी' लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।

इसी बीच इस शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

खबर है कि मीका सिंह के स्वयंवर में बिग बॉस स्टार उमर रियाज की गर्लफ्रेैंड की एंट्री होने वाली है।

मनप्रीत कौर वाइल्ड कार्ड के तौर पर 'स्वयंवर मीका दी वोटी' के मंच पर पहुंचेंगी।

पहले से ही कई हसीनाएं मीका सिंह पर जमकर डोरे डाल रही हैं। हर कोई चाहती है कि मीका सिंह उसके साथ शादी करे।