भाजपा का पूर्व सहयोगी अकाली दल राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का करेगा समर्थन

कृषि कानून के मसले पर अकाली दल ने बीजेपी के साथ अपना वर्षों पुराना गठबंधन खत्‍म कर लिया था और एनडीए से भी हट गया था

 इससे पहले बसपा प्रमुख मायावती भी राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान कर चुकी हैं

मायावती ने कहा था कि वो द्रौपदी मुर्मू का समर्थन इसलिए कर रही हैं क्योंकि वो आदिवासी समुदाय से आती हैं

इसके साथ-साथ हमला बोलते हुए कहा था कि राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर विपक्ष ने बसपा से सलाह मशविरा नहीं किया

बीजू जनता दल, वायएसआर कांग्रेस जैसी पार्टियां भी  एनडीए की प्रत्‍याशी का समर्थन देने का ऐलान कर चुकी हैं

ऐसे में द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है

राष्‍ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के उम्‍मीद यशवंत सिन्‍हा से होना है