PM Ayushman Bharat Yojana 2022 In Hindi, Benefits of PM Ayushman Bharat Yojana 2022, Registration Process of PM Ayushman Bharat Yojana 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा देश के गरीब तथा पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए बहुत ही योजनाओं की शुरुआत की है ताकि देश में रहने वाले इस प्रकार के लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। इस बात को हम सभी जानते हैं कि यदि गरीब व्यक्ति कुछ ज्यादा ही बीमार हो जाए, तो उसके पास इतने ज्यादा पैसे नहीं होते कि वह अपनी जान भी बचा पाए।


इसी समस्या को देखते हुए PM Ayushman Bharat Yojana की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से देश के लोगों को मुफ्त में इलाज कराने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके माध्यम से देश में मरने वाले गरीब लोगों की संख्या में भी काफी सुधार आएगा। आगे हम आपको PM Ayushman Bharat Yojana 2022 की संपूर्ण जानकारी देते हैं।

PM Ayushman Bharat Yojana 2022 In Hindi

• PM Ayushman Bharat Yojana 2022 की शुरुआत हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा की गई हैं। इस योजना के माध्यम से देश के लोग सालाना लगभग 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।

• इस योजना की शुरुआत देश में बढ़ती बीमारियों को देखते हुए की गई है। आज के समय में कैंसर व हृदय संबंधित बीमारियां काफी ज्यादा बढ़ चुकी है इसी वजह से काफी अधिक लोगों की जान भी जाने लगी हैं। इसी समस्या को देखते हुए आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की गई है ताकि देश का कोई भी व्यक्ति गंभीर से गंभीर बीमारी के कारण ना मर सकें।

• PM Ayushman Bharat Yojana 2022 के माध्यम से देश के लगभग 10 करोड़ गरीब परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना 2022 के माध्यम से हर एक क्षेत्र में कुछ अस्पताल चयनित किए जाएंगे। उन सभी अस्पतालों में व्यक्ति Ayushman Card दिखाकर मुफ्त में इलाज करवा सकेंगे।

Objectives of PM Ayushman Bharat Yojana 2022

• PM Ayushman Bharat Yojana 2022 का मुख्य उद्देश्य देश के गरीब लोगों को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाना है।

• अक्सर ऐसा देखा गया है कि जो गरीब लोग केवल आर्थिक तंगी के चलते अपना इलाज नहीं करवा पाते हैं, तो उनकी छोटी सी बीमारी ही धीरे-धीरे करके बड़ी बीमारी बन जाती है जो उनकी जान ले लेती हैं।

• इसीलिए अब इस प्रकार के लोगों के Ayushman Card बनवाए जाएंगे। जिसके माध्यम से वह चयनित अस्पतालों में सालाना 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त में ही करवा सकेंगे।

• इस योजना के माध्यम से गरीब वर्ग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। इसी वजह से वह विभिन्न प्रकार की बीमारियों से भी आसानी से बच सकेंगे।

Benefits of PM Ayushman Bharat Yojana 2022

• PM Ayushman Bharat Yojana 2022 का सबसे बड़ा लाभ तो यही है कि, अब गरीब से गरीब व्यक्ति भी हर साल 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त में करवा सकेंगे।

• इस योजना के माध्यम से गरीब लोगों को दवाई से लेकर हर एक तरह की स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी जिसके बदले उनसे एक भी रुपया नहीं लिया जाएगा।

• PM Ayushman Bharat Yojana के माध्यम से लगभग 1350 बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। जिसकी सूची आप Official Website पर भी देख सकते हैं।

• इस योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को अपनी गंभीर से गंभीर बीमारी पर एक भी रुपया खर्चा करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, उनका पूरा खर्च सरकार के द्वारा ही उठाया जाएगा।

• PM Ayushman Bharat Yojana 2022 के माध्यम से गरीब लोगों की मृत्यु दर काफी हद तक कम हो जाएगी जिस वजह से लोग दीर्घायु जी सकेंगे।

• PM Ayushman Bharat Yojana की वजह से लोग गंभीर बीमारियों से भी बच सकेंगे, क्योंकि वह अब नियमित रूप से बार-बार अपने स्वास्थ्य की जांच से करवा सकते हैं।

Eligibility For PM Ayushman Bharat Yojana 2022

• जिन व्यक्तियों का कच्चा मकान होने के साथ-साथ परिवार का कोई सदस्य दिव्यांग है तो वह PM Ayushman Bharat Yojana 2022 का लाभ ले सकते हैं।

• यदि परिवार की मुखिया महिला है और वह भूमिहीन हैं, तो वह परिवार भी PM Ayushman Bharat Yojana 2022 का लाभ ले सकता हैं।

• बिहारी मजदूरी करने वाले श्रमिक भी इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।

• अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के गरीब लोग भी PM Ayushman Bharat Yojana 2022 का लाभ ले सकते हैं।

• इसके अतिरिक्त भीक्षा पर निर्भर रहने वाले निराश्रित आदिवासी, बेघर लोग भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

• कानूनी रूप से मुक्त बंधवा लोग भी PM Ayushman Bharat Yojana 2022 का लाभ ले सकते हैं।

• जो लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं या फिर जिन विधवा महिलाओं के पास पति की मृत्यु के पश्चात कोई कमाई का साधन नहीं है तो वह भी PM Ayushman Bharat Yojana 2022 का लाभ ले सकेंगी।

Important Documents For PM Ayushman Bharat Yojana 2022

जो भी व्यक्ति PM Ayushman Bharat Yojana 2022 का लाभ लेना चाहते हैं तो उनके पास जरूरी दस्तावेज होने आवश्यक हैं जैसे –

• परिवार के सभी लोगों का आधार कार्ड
• निवास प्रमाण पत्र
• राशन कार्ड
• फैमिली आईडी

PM Ayushman Bharat Yojana 2022 के अंतर्गत किस प्रकार की बीमारियों का इलाज हो सकता है ?

• Prostate Cancer
• Coronary Artery Replacement by Bypass Method
• Skull Based Surgery
• Double Valve Replacement
• Knee Replacement
• Interior Spine
• Fixation Tissue Expander
• Pulmonary Valve Replacement

इसके अलावा भी ऐसी हजारों बीमारियां हैं जिनका मुफ्त में इलाज किया जाएगा।

Registration Process of PM Ayushman Bharat Yojana 2022

• जो भी व्यक्ति PM Ayushman Bharat Yojana 2022 का लाभ लेना चाहते हैं, तो उन्हें पहले इसके अंतर्गत Registration करवाना होता हैं।

• आप किसी भी Atal Sewa Kendra के माध्यम से इस योजना के तहत आसानी से Registration करवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने सभी दस्तावेजों को लेकर अटल सेवा केंद्र जाना होगा।

• जब आप अटल सेवा केंद्र के माध्यम से PM Ayushman Bharat Yojana 2022 के अंतर्गत पंजीकरण करा देंगे, तो उसके बाद 10 से 15 दिन में आपको Ayushman Card मिल जाएगा जिसके माध्यम से आप आसानी से अपना इलाज करवा सकेंगे।