Pasu Bima Yojana 2022, Benefits of Pasu Bima Yojana 2022, Eligibility For Pasu Bima Yojana 2022, Application Process Of Pasu Bima Yojana 2022

केंद्र सरकार के द्वारा किसानों के साथ-साथ पशुपालकों का भी पूरा ख्याल रखा जाता हैं, क्योंकि हमारे देश में ऐसे लाखों लोग हैं जो केवल पशुपालन का ही व्यवसाय करते हैं। सरकार के द्वारा धीरे-धीरे करके देश के हर एक व्यक्ति की समस्या का समाधान किया जा रहा है जो व्यक्ति केवल पशु पालन पर ही निर्भर है। इस प्रकार के पशु पालक केवल पशुओं का दूध बेचकर ही पैसा कमाते हैं।

इसी तरह के लोगों के लिए Pasu Bima Yojana 2022 की शुरुआत की गई हैं। इस योजना के माध्यम से पशुपालकों को पशुओं की मृत्यु के पश्चात भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, क्योंकि उन्हें अपने पशुओं की मृत्यु होने पर नुकसान ही नहीं होगा। आगे हम आपको Pasu Bima Yojana 2022 की संपूर्ण जानकारी देते हैं।

Pasu Bima Yojana 2022 In Hindi

  • Pasu Bima Yojana 2022 केंद्र सरकार की योजना है जो मुख्य तौर पर पशुपालकों की चिंता को कम करने के लिए शुरू की गई हैं। इस बात को हम सभी जानते हैं कि जब किसी भी पशुपालक के पशु की मृत्यु हो जाती है तो उसे बहुत ज्यादा नुकसान होता है।
  • क्योंकि काफी ज्यादा पशुपालक तो केवल पशुओं पर ही निर्भर करते हैं और पशुओं से मिलने वाले दूध को बेचकर वह जीवन यापन करते है। ऐसे में उनके पशुओं की मृत्यु पर उन्हें काफी ज्यादा नुकसान सहना पड़ता है।
  • देश के सभी पशुपालकों को उनके पशुओं की मृत्यु के कारण होने वाले नुकसान से बचाने के लिए ही Pasu Bima Yojana 2022 की शुरुआत की गई है।
  • Pasu Bima Yojana 2022 के माध्यम से पशुओं की मृत्यु हो जाने के पश्चात पशुपालकों को पशु बीमा की राशि प्रदान की जाएगी जिससे वह दूसरा पशु खरीद सकेंगे।
  • पशुओं का बीमा बाजार में चल रहे उनके मूल्यों के आधार पर किया जाता है। आपको बता दें कि Pasu Bima Yojana 2022 के अंतर्गत बीमा की किस्त 50% तक ही स्वीकृत की जाती है जबकि पूरी लागत केंद्र सरकार के द्वारा ही बहन होती है।
  • पशु बीमा योजना के अंतर्गत पशुओं का 3 साल का बीमा किया जाता है। यदि 3 साल के अंतर्गत उनकी मृत्यु हो जाती है, तो पशुपालकों को पशु बीमा की राशि दे दी जाती हैं।

PM Pasu Bima Scheme 2022 के अंतर्गत, कैसे होगा लाभार्थियों का चयन

  • इस योजना के अंतर्गत दूध देने वाली गाय-भैंस तथा उन गाय-भैंसों को शामिल किया गया है जो कि गर्भवती हैं।
  • यदि कोई भी पशु पहले से ही किसी अन्य योजना के अंतर्गत पंजीकृत है, तो उसे Pasu Bima Yojana 2022 का लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • जीन पशुपालकों ने अधिकतम 2 पशु रखे हुए हैं तो केवल उन्हें ही अधिकतम 3 साल तक के लिए Pasu Bima Yojana 2022 का लाभ मिल सकता है।
  • जिन व्यक्तियों ने डेयरी उद्योग के लिए 10 से 15 पशु रखे हुए हैं, तो उनके किसी भी पशु को Pasu Bima Yojana 2022 का लाभ नहीं दिया जाएगा।

PM Kaushal Vikas Yojana 2022 – Read Here

Pasu Bima Yojana 2022 के अंतर्गत, बीमाकृत पशु को दी जाएगी अलग पहचान

  • Pasu Bima Yojana 2022 के अंतर्गत जितने भी पशु रजिस्टर्ड होंगे तो उनको बिल्कुल अलग पहचान दी जाएगी।
  • आपने अपने आसपास बहुत से ऐसे पशुओं को देखा होगा जिनके कान में पीले कलर का एक अलग से ही निशान लगा होता है।
  • यह कोई ऐसा वैसा निशान नहीं होता बल्कि इस बात का सबूत होता है कि इस पशुओं का बीमा हुआ हैं। जब आप अपने पशुओं का बीमा करवाएंगे तो उसके कान में बीमा कंपनी के द्वारा एक अलग से पहचान दी जाएगी।
  • जो भी पशुपालक इन पशुओं को पाल रहे हैं तो यह उनकी ही जिम्मेदारी रहेगी कि, उनके कान पर दी गई निशानी पूरी तरह से सुरक्षित रहें।
  • यदि बीमा की अवधि पूरी होने से पहले पशु के कारण से वह निशानी गुम हो जाती है, तो इस स्थिति में पशु की मृत्यु हो जाने पर भी आपको पशु बीमा की राशि नहीं मिल सकेगी।
  • जब आपके पशु की मृत्यु हो जाती है तो आपको केवल 15 दिन के भीतर ही Pasu Bima की राशि दे दी जाती हैं।
  • इस राशि को लेने के लिए आपको उन सभी दिशा-निर्देशों का भी पालन करना होगा जो कि आपको बीमा कंपनी के द्वारा दिए जाएंगे।

Application Process Of Pasu Bima Yojana 2022

  • जो भी पशुपालक अपने पशुओं का बीमा करवाना चाहते हैं, तो उन्हें अपने पशुओं को Pasu Bima Yojana 2022 के अंतर्गत पंजीकृत करना होगा।
  • इसके लिए आपको केंद्र सरकार की Pasu Bima Yojana 2022 की Official Website पर जाना होगा।
  • ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आप संबंधित जानकारी भरकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • जब आप अपने पशु के बीमा के लिए आवेदन देंगे, तो उसके पश्चात आपके घर पर बीमा कंपनी का अधिकारी आएगा और वह आपके पशु के स्वास्थ्य की पुष्टि करेगा
  • बीमा कंपनी के अधिकारी के द्वारा संपूर्ण पूजा करने के पश्चात पशु के कान में पीले रंग की पहचान जाएगी। जो कि इस बात का सबूत है कि आपके पशु का बीमा हो चुका है।