Mukhyamantri Yuva Swavalamban Yojana 2022 In Hindi, Benefits Of Mukhyamantri Yuva Swavalamban Yojana 2022, Eligibility & Application Process

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी के द्वारा अपने राज्य के युवाओं के लिए बहुत ही योजनाओं की शुरुआत की है ताकि राज्य के युवाओं का भविष्य बेहतर बन सकें। हिमाचल प्रदेश में ऐसे हजारों युवा हैं जो नौकरी की तलाश में है, क्योंकि उनके पास इतने पैसे नहीं है कि वह खुद का व्यवसाय शुरू कर सकें। इसी प्रकार के युवाओं के लिए Mukhyamantri Yuva Swavalamban Yojana 2022 की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के युवा व्यक्ति आसानी से अपना खुद का व्यवसाय कर सकेंगे जिसके बाद उन्हें नौकरी ढूंढने की व्यवस्था नहीं पड़ेगी। आगे हम आपको CM Yuva Swavalamban Yojana 2022 की संपूर्ण जानकारी देते हैं।

CM Yuva Swavalamban Yojana 2022 क्या हैं ?

  • हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है क्योंकि सरकारी के साथ-साथ प्राइवेट विभागों के द्वारा भी इतनी नौकरियां नहीं निकाली जाती है कि हर एक बेरोजगार युवा को नौकरी मिल सकें। इसीलिए मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी के द्वारा Mukhyamantri Yuva Swavalamban Yojana 2022 की शुरुआत की गई हैं।
  • इस बात को हम सभी जानते हैं कि यदि हमें खुद का व्यवसाय शुरू करना है, तो उसके लिए हमारे पास जमीन होनी बहुत ही जरूरी है। यदि आपके पास व्यवसाय करने के लिए जमीन नहीं है, तो Mukhyamantri Yuva Swavalamban Yojana 2022 के माध्यम से आपकी सहायता की जाएगी।
  • Chief Minister Swavalamban Yojana 2022 के तहत आप सरकारी जमीन को किराए पर ले सकते हैं जिसके बाद आप उस जमीन पर आसानी से अपना व्यवसाय स्थापित कर सकेंगे।

HP Mukhyamantri Yuva Swavalamban Yojana 2022 का उद्देश्य क्या हैं ?

  • युवा स्वावलंबन योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं को अपना खुद का रोजगार खोलने के लिए प्रेरित करना है। Mukhyamantri Yuva Swavalamban Yojana 2022 के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के युवाओं को अपना खुद का रोजगार स्थापित करने में बिल्कुल भी समस्या नहीं आएगी।
  • इसके अलावा अब हिमाचल प्रदेश राज्य से बेरोजगारी दर भी धीरे-धीरे काफी हद तक कम हो सकेगी। क्योंकि जब व्यक्ति खुद का रोजगार स्थापित करेंगे तो वह अन्य लोगों को भी रोजगार दे सकेंगे।

Benefits Of Mukhyamantri Yuva Swavalamban Yojana 2022

  • Himachal Pradesh Yuva Swavalamban Yojana 2022 का सबसे बड़ा फायदा तो यही है कि जिन बेरोजगार युवाओं को अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार नहीं मिल पा रहा हैं, तो वह अब इस योजना के माध्यम से खुद का व्यवसाय स्थापित कर सकते हैं।
  • Mukhyamantri Yuva Swavalamban Yojana 2022 के माध्यम से हिमाचल प्रदेश राज्य में बेरोजगारी दर में भी काफी ज्यादा गिरावट आएगी। क्योंकि इस योजना के माध्यम से जब युवा अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर लेंगे तो वह दूसरों को भी नौकरी दे सकेंगे।
  • अब जो भी युवा अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो उन्हें किसी दूसरे व्यक्ति पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। क्योंकि Mukhyamantri Yuva Swavalamban Yojana 2022 के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को काफी सस्ती कीमतों पर किराए पर जमीन दी जाएगी।
  • यदि अब से पहले कोई व्यक्ति जमीन खरीदा था तो उसे 6% स्टांप ड्यूटी देनी पड़ती थी लेकिन अब इस स्टैंप ड्यूटी को घटाकर केवल 3% ही कर दिया गया है।

PM Kaushal Vikas Yojana 2022 – Read Here

योजना के अंतर्गत कैसे और कितनी मिलेगी सब्सिडी

  • यदि कोई पुरुष अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहता है और वह व्यवसाय में कम से कम 40 लाख रुपए Invest करना चाहता हैं, तो उसे सरकार की तरफ से 25% तक की Subsidy प्रदान की जाएगी।
  • यदि कोई महिला अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं और वह 40 लाख रुपए इन्वेस्ट करना चाहती हैं, तो उसे सरकार के द्वारा Machinery Cost पर 30% तक की सब्सिडी दी जाएगी।
  • यदि कोई व्यक्ति खुद का व्यवसाय करने के लिए Loan लेना चाहता हैं, तो उसे 40 लाख रुपए के लोन पर 5 साल के लिए 5% तक की Subsidy दी जाएगी।

Eligibility For Mukhyamantri Yuva Swavalamban Yojana 2022

  • जो भी व्यक्ति हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी हैं, तो केवल वही Chief Minister Yuva Swavalamban Yojana 2022 का लाभ ले सकते हैं।
  • HP Yuva Swavalamban Yojana 2022 का लाभ लेने के लिए आपकी आयु 18 वर्ष से लेकर 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • Mukhyamantri Yuva Swavalamban Yojana 2022 का लाभ केवल राज्य के बेरोजगार व्यक्ति ही ले सकते हैं। यदि आप पहले से ही कोई नौकरी करते हैं या फिर आपका खुद का व्यवसाय हैं तो आप इस योजना का लाभ भी नहीं ले सकेंगे।

Application Process Of Chief Minister Yuva Swavalamban Yojana 2022

  • हिमाचल प्रदेश के रहने वाले जो भी व्यक्ति Mukhyamantri Yuva Swavalamban Yojana 2022 का लाभ लेना चाहते हैं, तो उन्हें आवेदन करने के लिए Official Website पर जाना होगा।
  • होम पेज पर ही आपको Mukhyamantri Yuva Swavalamban Yojana 2022 Link दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने New Page खुल जाएगा यहां पर आपको Registration करना होगा। पंजीकरण करने के बाद आपको लॉगिन आईडी पासवर्ड मिलेगा।
  • अब आपको Applicant Login करने के बाद आवेदन फॉर्म को भरना होगा। साथ ही Mukhyamantri Yuva Swavalamban Yojana 2022 से संबंधित दस्तावेजों को भी यहीं पर अपलोड रहना होगा।
  • आखिर मे आपको Submit के विकल्प पर क्लिक कर देना हैं। अब आप सफलतापूर्वक आवेदन कर चुके हैं।