हमारे देश में दिन-प्रतिदिन बेटियों की संख्या काफी ज्यादा कम होती जा रही हैं, क्योंकि आज के समय में भी कुछ लोगों की सोच पहले की तरह ही गंदी है। इसी वजह से वह लड़कियों को जन्म लेने से पहले ही पेट में ही मार देते हैं। वैसे तो हमारे देश की सरकार के द्वारा कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए हर तरह के संभव प्रयास किए जा रहे हैं। परंतु फिर भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो अब भी लड़की और लड़के में काफी ज्यादा फर्क करते हैं। इसी वजह से वह लड़की को जन्म लेने से पहले ही मरवा देते हैं। भ्रूण हत्या को पूरी तरह से रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक नई योजना की शुरुआत की हैं जिसके माध्यम से कन्या भूण हत्या पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सकेगी। इस योजना का नाम Mukhbir Yojana हैं। इस योजना के तहत बेटियों को जन्म से पहले ही मरने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी ताकि किसी भी व्यक्ति के मन में कन्या भ्रूण हत्या का विचार भी ना आए।

Mukhbir Yojana Kya Hai

• उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी जी के द्वारा Mukhbir Yojana 2022 की शुरुआत की गई हैं। मुखबिर योजना के तहत उन लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी जो कि बेटियों को गर्भ में ही मार देते हैं। Mukhbir Scheme 2022 के तहत सरकार कन्या भूण हत्या की जानकारी देने वाले व्यक्ति को 2 लाख रुपए का इनाम देगी।

• UP Mukhbir Yojana 2022 की शुरुआत केवल कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए ही की गई है ताकि उत्तर प्रदेश राज्य में कन्या भ्रूण हत्या रोकने के बाद लड़के और लड़कियों का आंकड़ा भी बराबर हो सकें। यदि इस समय उत्तर प्रदेश राज्य में लड़के और लड़कियों का आंकड़ा देखें तो लड़कों की अपेक्षा लड़कियां काफी ज्यादा कम होती जा रही हैंं। इसका कारण केवल यही है कि कन्या भ्रूण हत्या काफी ज्यादा बढ़ चुकी है जिस वजह से उत्तर प्रदेश राज्य में लड़कियों की जनसंख्या में भी काफी ज्यादा फर्क देखने को मिल रहा हैं।

Mukhbir Yojana का उद्देश्य क्या है ?

• उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के द्वारा शुरू की गई इस Mukhbir Yojana 2022 का मुख्य उद्देश्य राज्य की लड़कियों का जीवन बचाना हैं। क्योंकि धीरे-धीरे करके कन्या भ्रूण हत्या बढ़ती ही जा रही हैं इसी वजह से लड़कियों की संख्या भी काफी ज्यादा कम हो रही हैं।

• इस बात को हम सभी जानते हैं कि आज के समय में लड़के और लड़की में कोई भी फर्क नहीं होता बल्कि देश की लड़कियां तो देश का नाम विदेशों में भी रोशन कर रही हैं। इसके अलावा हमारे देश में भी ऐसी हजारों लड़कियां हैं जो बड़े-बड़े पद पर बैठी हैं और देश की सेवा कर रही हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा UP Mukhbir Yojana 2022 को शुरू करने के पीछे मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है ताकि वह पुरानी सोच को छोड़ कर आगे बढ़ सकें।

इस प्रकार बन सकते हैं मुखबिर

• जो भी व्यक्ति मुखबीर बनना चाहते हैं तो उन्हें इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना होगा। Mukhbir Yojana 2022 में राज्य या केंद्र सरकार की सेवाओं में कार्य कर रहे व्यक्ति या गर्भवती महिलाओं को भी मुखबीर, मिथ्या ग्राहक या सहायक के तौर पर चुना जा सकता है। मिथ्या ग्राहक बनने वाली गर्भवती महिला को एक शपथ पत्र देना होगा।

• इसके अलावा मुखबिर, मिथ्या ग्राहक किया सहायक बनने के लिए राज्य स्तर पर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग या फिर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से भी संपर्क किया जा सकता है।

सूचना देने वाले को मिलेगा, इनाम

• भूण हत्या को रोकने के लिए सही सूचना देने वाले मुखबिर को 60,000 रुपए इनाम के तौर पर दिए जाएंगे। जबकि मिथ्या ग्राहक बनने वाली महिला को 1 लाख रुपए तथा ऑपरेशन में शामिल सहायक को 40,000 रुपए इनाम के तौर पर दिए जाएंगे।

• यह राशि 3 किस्तों में दी जाएगी पहली किस तो तब मिलेगी जब सूचना बिल्कुल सही निकलेगी। दूसरी किस्त न्यायालय में हाजिरी के दौरान मिलेगी जबकि तीसरी किस्त कब मिलेगी जब न्यायालय के द्वारा दोषियों को सजा दी जाएगी।

सूचना के अंतर्गत मुखबिर रहेगा, पूरी तरह से सुरक्षित

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा यह भी सूचना दी गई है कि Mukhbir Yojana 2022 के अंतर्गत मुखबिर की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। साथ ही पूरा खर्चा भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत उठाया जाएगा लेकिन खबर गलत होने पर मुखबिर को ब्लैक लिस्ट भी किया जाएगा।

इस प्रकार कार्य करेगी मुखबीर योजना

• इस योजना के अंतर्गत उन सभी अल्ट्रासाउंड सेंटर तथा नर्सिंग होम की पहचान की जाएगी जहां पर गर्भवती महिलाओं के गुण का परीक्षण कर लड़कियों को जन्म से पहले ही मारने के लिए उकसाया जाता हैं।

• इस प्रकार के लोगों को पकड़ने के लिए मुखबिर की सहायता ली जाएगी। मुखबिर के द्वारा दी गई सूचना के आधार पर ही पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम बताए गए नर्सिंग होम तथा अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारेगी जिसके बाद इनके संचालकों को तुरंत गिरफ्तार करके उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।