Haryana Free Laptop Yojana 2022, Benefits Of Haryana Free Laptop Yojana 2022, Eligibility For Haryana Free Laptop Yojana 2022

आज के समय में टेक्नोलॉजी काफी ज्यादा बढ़ गई है जिस वजह से छात्रों को अच्छी पढ़ाई लिखाई के लिए कंप्यूटर, लैपटॉप के साथ-साथ एक अच्छे स्मार्टफोन की भी आवश्यकता है। यदि आज के समय में किसी छात्र के आधुनिक इलेक्ट्रिक उपकरणों में से कोई भी उपकरण नहीं हैं, तो उसके लिए पढ़ाई करना बहुत ही ज्यादा कठिन है। आज भी हरियाणा राज्य में ऐसे लाखों बच्चे हैं जिनके माता-पिता उन्हें अच्छी पढ़ाई के लिए कंप्यूटर, लैपटॉप या स्मार्टफोन नहीं दिला सकते हैं।

इसी वजह से छात्र मन लगाकर पढ़ाई भी नहीं कर पाते हैं। इसी समस्या को देखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा Haryana Free Laptop Yojana 2022 की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप दिए जाएंगे ताकि वह शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित होकर अपना भविष्य सुधार सकें। आगे हम आपको Haryana Free Laptop Yojana 2022 की संपूर्ण जानकारी देते हैं।

Haryana Free Laptop Yojana 2022 In Hindi

• Haryana Free Laptop Yojana 2022 की शुरुआत हरियाणा के मुख्यमंत्री के द्वारा उन छात्रों के लिए की गई है जो कि 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 90% या फिर इससे अधिक अंक हासिल करेंगे। ऐसे काफी छात्र हैं जो शिक्षा में काफी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं परंतु उन्हें 10वीं कक्षा के बाद आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप की जरूरत होती हैं। बहुत से छात्र तो केवल लैपटॉप ही ना मिल पाने के कारण अच्छे से पढ़ाई नहीं कर पाते हैं।

• इसी को देखते हुए हरियाणा सरकार के द्वारा Haryana Free Laptop Yojana 2022 की शुरुआत की गई है ताकि जो छात्र पढ़ने में काफी अच्छा है तो उसे मुफ्त में लैपटॉप पर दिया जा सकें।

• हरियाणा राज्य में जो भी 10वीं कक्षा में 90% या उससे अधिक अंक हासिल करेंगे, तो उन्हें सरकार के द्वारा ही मुफ्त में लैपटॉप दिया जाएगा। सरकार के द्वारा इस योजना के माध्यम से लगभग 500 छात्रों को लैपटॉप दिए जाएंगे।

• हरियाणा सरकार के द्वारा इस योजना के तहत दिए जाने वाले लैपटॉप के लिए अलग-अलग श्रेणियां बनाई गई हैं। उन पांच श्रेणियों के हिसाब से ही छात्रों को मुफ्त लैपटाप दिया जाएगा। खास तौर पर जिन छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई करनी होती हैं, तो उनके लिए तो Haryana Free Laptop Yojana 2022 की वरदान से कम साबित नहीं होगी।

Haryana Free Laptop Yojana 2022 की पांच श्रेणीयां

हरियाणा सरकार के द्वारा योजना के अंतर्गत 5 श्रेणियां बनाई गई हैं अलग-अलग श्रेणी के हिसाब से ही छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप दिए जाएंगे जैसे –

पहली श्रेणी

इस श्रेणी के अंतर्गत 100 लैपटॉप वितरित किए जाएंगे। यह 100 लैपटॉप हरियाणा राज्य के उन 100 छात्रों को दिए जाएंगे जो कि पूरे हरियाणा में टॉप करेंगे।

दूसरी श्रेणी

दूसरी श्रेणी में सामान्य वर्ग की उन 100 छात्राओं को लैपटॉप वितरित किए जाएंगे जोकि राज्य स्तर पर सबसे अच्छे अंक प्राप्त करेंगे।

तीसरी श्रेणी

तीसरी श्रेणी के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले 100 छात्रो को मुफ्त में लैपटॉप दिए जाएंगे।

चौथी श्रेणी

इसके अंतर्गत अनुसूचित जाति के 100 छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप दिए जाएंगे।

पांचवीं श्रेणी

पांचवीं श्रेणी के अंतर्गत अनुसूचित जाति की 100 छात्राओं को मुफ्त में लैपटॉप दिए जाएंगे।

Objectives Of Haryana Free Laptop Yojana 2022

• Haryana Free Laptop Yojana 2022 का मुख्य उद्देश्य हरियाणा राज्य के छात्र छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना है। हरियाणा राज्य में जो गरीब छात्र छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए लैपटॉप की जरूरत पड़ने पर भी लैपटॉप नहीं खरीद पाते हैं, तो उन सभी छात्र छात्राओं को मुफ्त में लैपटॉप दिए जाएंगे ताकि वह आसानी से शिक्षा जारी रख सकें।

• Haryana Free Laptop Yojana 2022 के माध्यम से हरियाणा सरकार में धीरे-धीरे करके बेरोजगारी दर में भी गिरावट आएगी। साथ ही हरियाणा राज्य भी धीरे-धीरे करके काफी ज्यादा तरक्की करेगा, क्योंकि राज्य का भविष्य छात्र-छात्राओं के ऊपर ही निर्भर करता है। यदि वह तरक्की करते हैं तो उनके साथ राज्य भी तरक्की करता है।

Benefits Of Haryana Free Laptop Yojana 2022

• इस योजना का सबसे बड़ा फायदा तो यह है कि हरियाणा राज्य में रहने वाले जो छात्र 90% से अधिक अंक हासिल करेंगे, तो उन्हें मुफ्त में लैपटॉप मिल पाएगा। जो गरीब छात्र पढ़ने में काफी अच्छी हैं तो उन्हें मुफ्त लैपटॉप की सहायता से आगे की शिक्षा प्राप्त करने में भी आसानी होगी।

• यह मुफ्त लैपटॉप हरियाणा राज्य के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले छात्रों के साथ साथ हैं अन्य चार श्रेणियों के छात्र-छात्राओं को दिए जाएंगे।

• अब से पहले जो छात्र छात्राएं पढ़ाई में अच्छे होने के बावजूद भी लैपटॉप ना हो पाने के कारण ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रहे थें, तो वह अब आसानी से ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

• Haryana Free Laptop Yojana 2022 के माध्यम से हरियाणा सरकार 500 लैपटॉप वितरित करेगी जिसके माध्यम से 500 छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप मिल सकेगा।

Eligibility For Haryana Free Laptop Yojana 2022

• Haryana Free Laptop Yojana 2022 का लाभ उठाने के लिए छात्र छात्राएं केवल हरियाणा राज्य के मूल निवासी होनी चाहिए तभी उन्हें इस योजना का लाभ मिल पाएगा।

• Haryana Free Laptop Yojana 2022 का लाभ लेने के लिए लाभार्थी के परिवार की सालाना आय ढाई लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।

• फ्री लैपटॉप योजना का लाभ केवल उन्हीं छात्र-छात्राओं को मिल पाएगा जो कि 90% से अधिक अंक हासिल करेंगे।

Rashtriya Gokul Mission 2022 – Read Here

Application Process of Haryana Free Laptop Yojana 2022

हरियाणा राज्य के जो भी छात्र छात्राएं Haryana Free Laptop Yojana 2022 का लाभ लेना चाहते हैं, तो उनके लिए यह जरूरी है कि उन सभी को मुफ्त में लैपटॉप के माध्यम से दिया जाएगा। 10वीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट आ जाएगा, तो उसके बाद छात्रों को लैपटॉप देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन करवाया जाएगा। उस कार्यक्रम की जानकारी विद्यालय को दे दी जाएगी जिसके बाद छात्र आसानी से मुफ्त में लैपटॉप ले सकते हैं।

For More Information – Click Here